हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश वाराणसी: कांग...

    वाराणसी: कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ इस बार भी अजय राय को उतारा

    lok sabha election 2019

    पिछली बार अजय राय को सिर्फ 75000 वोट मिले थे

    अजय पहले भाजपा में थे, कोलसला विधानसभा से लगातार 3 बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे

    वाराणसी। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से अजय राय को मैदान में उतारा है। पहले (lok sabha election 2019) यहां से प्रियंका गांधी को टिकट दिए जाने की अटकलें थीं। खुद प्रियंका ने भी कहा था कि पार्टी अध्यक्ष कहेंगे तो वहां से चुनाव लड़ूंगी। कांग्रेस ने पिछली बार भी वाराणसी से अजय को ही टिकट दिया था। वे पहले भाजपा में थे। तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक भी रहे। 2009 के लोकसभा चुनाव में वे सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। इसके बाद वे 2009 में निर्दलीय विधायक रहे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

    सपा ने वाराणसी से शालिनी यादव को टिकट दिया। शालिनी कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के पूर्व उपसभापति (lok sabha election 2019) श्यामलाल यादव की पुत्रवधू हैं। कांग्रेस ने गोरखपुर से मधुसूधन तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से भाजपा के टिकट पर अभिनेता रवि किशन मैदान में हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें