हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More

    LPG price cut: मई बदला, आया जून… एलपीजी सिलेंडर में किसको-कितना सुकून, जानें आपके शहर के एलपीजी के रेट

    83 रुपये सस्ता हुआ LPG Cylinder, नए रेट आज से हुए लागू

    नई दिल्ली। आज से जून का महीना शुरू हो चुका है और सरकार (LPG price cut) द्वारा नया बदलाव भी किया जा चुका है। गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं और देश की जनता इस बदलाव में अपने लिए राहत का इंतजार करती है लेकिन जनता को मिलता क्या है। वही ढाक के तीन पात। भारत की पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी किये हैं। आपके शहर में सिलेंडर का नया रेट क्या है? आइए जानते हैं:-
    बता दें कि यह नया बदलाव केवल कॉमशर्यिल सिलेंडर (LPG price cut) में किये गए हैं। 1 मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था। इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये और सस्ता हो गया है। यानी कि अब कॉमशर्यिल सिलेंडर का दाम 1773 रुपये है। 1 मई 2023 को घरेलू सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये थी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी घरेलू सिलेंडर इसी रेट पर मिल रही है।

    विभिन्न शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत | LPG price cut

    19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 1773 रुपये में मिल रही है। 1 जून से कोलकता में 1875.50 मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत चेन्नई में 1937 रुपये है। कोलकता में सिलेंडर 85 रुपये, मुंबई में 83.50 रुपये और चेन्नई में 84.50 रुपये सस्ता हो गया है।

    पटना में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2037 रुपये का हो गया है। वहीं 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 1201 रुपसे में मिलेगा। जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796 रुपये का है और घरेलू सिलेंडर 1106.50 रुपये का है। इंदौर में अब कॉमर्शियल सिलेंडर का लेटेस्ट रेट1877 रुपये हो गया है तो घरेलू सिलेंडर 1131 रुपये में मिलेगा। LPG price cut

    गौरतलब है कि देश में एलपीजी की कीमतें सरकारी तेल कंपनियों के माध्यम से हर महीने निर्धारित की जाती हंै। तेल की कीमतें वैश्विक कच्चे र्इंधन दरों के आधार पर निर्धारित होती है। इसलिए हर महीने तेल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों का सीधा असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा एफओबी, ट्रांसपोर्टेशन, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी और पोर्ट ड्यूटी आदि फैक्टरों की वजह से भी एलपीजी की कीमतों में बदलाव किये जाते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here