हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा संदिग्ध परिस्...

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। जिला करनाल के पाढ़ा गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में प्राइवेट अस्पताल में वीरवार दोपहर को मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता को जहर देने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इतना ही नहीं मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर भी रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता को जहर देने के मामले में पहले ही ससुराल पक्ष पर केस दर्ज किया हुआ है। जानकारी के अनुसार नीलोखेड़ी निवासी नेहा की शादी वर्ष 2017 में पाढ़ा निवासी रवि के साथ हुई थी।

    यह भी पढ़ें:– दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना

    मृतक नेहा के परिजनों के आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग व परेशान करते थे। वह विवाहिता से और अधिक दहेज लाने की मांग करते थे। इसके लिए विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ नौकरानियों जैसा व्यवहार किया जाता था और विवाहिता को कई बार मारपीट कर घर से निकाल देते थे।

    कई बार हो चुकी थी पंचायतें

    परिजनों ने बताया कि इस बाबत चार-पांच बार पंचायतें भी हुई थी। पंचायतियों के समझाने बुझाने पर आरोपी विवाहिता को ससुराल में लेकर जाते थे और कुछ दिन तक सही रखने के बाद विवाहिता को दहेज के लिए फिर से तंग करना शुरू कर देते थे।

    प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

    सूचना के बाद नेहा के परिजन गांव पाढ़ा पहुंचे और अपनी लड़की को इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसने आज वीरवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस पर भी रिश्वत का आरोप लगा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here