हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    चीन में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना पड़ा भारी, हजारों अधिकारियों को भेजा जेल

    Massive, Environmental, Damage, China

    केन्द्र सरकार ने पर्यावरण मानकों के उल्लंघन की घटनाओं को गंभीरता से लिया

    शंघाई (एजेंसी)। चीन में पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के कारण आबो हवा खराब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सैंकड़ों अधिकारियों को जेल भेजा गया है तथा अनेक पर जुर्माना लगाया गया है। पर्यावरण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय की तरफ से जारी एक वक्तव्य में साेमवार देर रात बताया गया कि दस प्रांतों में कुल 4305 अधिकारियों को इन मानकों के उल्लंघन का जिम्मेदार मानते हुए जेल की सजा सुनाई गई है और अनेक पर जुर्माना लगाया गया है।

    पदूषण मानकों का उचित तरीके से पालन नहीं किया गया

    मई माह के अंत में केन्द्र सरकार के अधीन निरीक्षकों ने पर्यावरण मानकों के उल्लंघन की घटनाओं को गंभीरता से लिया था और यह पाया कि पदूषण मानकों का उचित तरीके से पालन नहीं किया गया जिसकी वजह से अनेक समस्याएं देखने को मिल रही है। निरीक्षकाें का कहना है कि स्थानीय स्तर और राज्य सरकारों के अधीन कार्यरत कर्मचारियों ने अपने काम को जिम्मेदारी से नहीं लिया है जिसकी वजह से यह देखने को मिला है।

    510 मिलियन युआन का  लगाया जुर्माना

    इन अधिकारियों पर कुल 510 मिलियन युआन का जुर्माना लगाया है और कुछ काे जेल की सजा सुनाई गई है। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक निरीक्षकाें ने मानकों के उल्लंघन के 28,076 मामलों का पता लगाया और 464 अधिकारियाें के खिलाफ प्रशासनिक अथवा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।