टॉप 10 में हरियाणा-पंजाब के 5-5 ब्लॉक, कैथल पहले नंबर पर

Published On

ब्लॉक सरसा दूसरे तो पंजाब का पटियाला ने पाया तीसरा स्थान

  • विदेशों में 89 सेवादारों ने 517 घंटे किया सुमिरन

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार फिर हरियाणा के कैथल ब्लॉक ने पूरे भारतवर्ष में पहला स्थान हासिल किया है जबकि हरियाणा के सरसा ने दूसरा तो पंजाब के ब्लॉक पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। खास बात यह कि इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा व पंजाब के 5-5 ब्लॉकों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। सुमिरन प्रेम मुकाबले के दौरान भारतवर्ष व दुनियाभर के 431 ब्लॉकों के 172722 सेवादारों ने 1126056 घंटे सुमिरन किया।

इस सुमिरन प्रेम मुकाबले में हरियाणा के ब्लॉक कैथल के 9998 सेवादारों ने 115735 घंटे सुमिरन कर पहले नंबर पर जगह बना ली वहीं ब्लॉक सरसा के 10381 सेवादारों ने 74978 घंटे सुमिरन कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पंजाब के ब्लॉक पटियाला के 3923 सेवादारों ने 26309 घंटे सुमिरन कर तीसरा स्थान पाया।

इसके साथ ही विदेशों में दुबई, कतर, इंग्लैंड, यूएसए व आस्ट्रेलिया में 89 सेवादारों ने 517 घंटे तक सुमिरन किया। इस बार के सुमिरन प्रेम मुकाबले में राजस्थान राज्य में ब्लॉक सिलवाला खुर्द, हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक नाहन, दिल्ली में ब्लॉक अलीपुर नरेला, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक सिकंदराराव ने पहला स्थान हासिल किया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts