हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Namo Bharat T...

    Namo Bharat Train: मोदी ने नमो भारत ट्रेन का किया सफर, मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल प्रणाली से जुड़े

    New Delhi
    New Delhi: मोदी ने नमो भारत ट्रेन का किया सफर, मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल प्रणाली से जुड़े

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के साहिबाद स्टेशन से पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेश तक नमो-भारत ट्रेन की यात्रा की और इसके साथ ही नयी विकसित की जा रही क्षेत्रीय रैपिड रेल-यात्री परिवहन प्रणाली दिल्ली में प्रवेश कर गयी है। साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर का 13 किलो मीटर कर रेपिड रेल खंड आज शाम पांच बजे से यात्रियो के लिए खुल जाएगा। New Delhi

    मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन पर डिजिटल भुगतान कर के नमो भारत ट्रेन का टिकट खरीद और स्टेशन में प्रवेश किया। उन्होंने दुल्हन की तरह सजे दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। यह रेल मार्ग अब न्यू अशोक नगर से दक्षिण मेरठ के 55 किलो मीटर की यात्रा के लिए चालू हो गया है। जून तक दिल्ली में सरायकाले खां तक का खंड भी यात्रा के लिए खुल जाने की संभावना है। New Delhi

    प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए उपस्थित अधिकारियों ने इस अवसर पर रिजनल रैपिड रेल प्रणाली नमो भारत ट्रेन को चित्रत करने वाला एक स्मृति चिह्न चिह्न भेज टिया। उनके स्वागत के लिए रैपिड रेल के न्यू अशोक नगर स्टेशन पर बच्चों की एक टोली भी थी। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को विकास पर केंद्रित एक कविता की कुछ पंक्तियां सुनाई और उन्होंने उसे शाबाशी भी दी। मोदी आज दिल्ली में एक सभा स्थल से दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं जिनमें दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय द्रुत-रेल परिवहन प्रणाली के दिल्ली से जोड़ने वाला एक खंड, दिल्ली मेट्रो रेल और आयुष क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। क्षेत्रीय द्रुत रेल प्रणाली से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा में आसानी होगी।

    प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे दिल्ली-मेरठ द्रुत क्षेत्रीय रेल-ट्रांजिट प्रणाली (आरआरटीएस) के साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने वहां से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी की और 4600 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस 13 किलो मीटर के नमो भारत रेल-मार्ग खंड का उद्घाटन भी किया। यह क्षेत्रीय रैपिड रेल परियोजा क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे त्वरित एवं आधुनिक रेल सेवा दिल्ली में पहुंच जाएगी जो अभी मेरठ के निकट से साहिबाबाद के बीच चल रही थी। इस उद्घाटन के साथ दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत संपर्क सुविधा मिलेगी और दिल्ली तथा मेरठ के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी। New Delhi

    प्रधानमंत्री इसके साथ ही आज दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन किया। यह इस फेज का पहला खंड है, जिसका उद्घाटन किया जा रहा है। इससे पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी, जनकपुरी के कुछ हिस्से आदि क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। श्री मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा, जिससे दिल्ली और हरियाणा के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में यातायात में उल्लेखनीय सुधार होगा और इसका लाभ रोहिणी, बवाना, नरेला और कुंडली जैसे क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा। New Delhi

    रिठाला-कुंडली खंड के चालू होने के बाद विस्तारित रेड लाइन मेट्रो मार्ग के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में यात्रा को सुविधाजनक बनायेगा। मोदी रोहिणी के सभा स्थल से नयी दिल्ली में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के लिये नये अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसका निर्माण करीब 185 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा। यह परिसर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अवसंरचना प्रदान करेगा।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा में नए Expressway का रूट आया सामने, आसमान छू जाएंगे जमीनों के दाम!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here