हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्लॉक धमतान स...

    ब्लॉक धमतान साहिब में गूंजा रामनाम

    Naamcharcha

    धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। ब्लॉक धमतान साहिब की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन रविवार को स्थानीय नामचर्चा घर मे किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के सभी गाँव से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास शेरसिंह इन्सां व उपस्थित साध-संगत ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई। इसके बाद कविराज भाइयों ने शब्दों के माध्यम से अपने प्रीतम प्यारे सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक की समस्त साध सँगत ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यो पर पूरी दृढ़ता के साथ बढ़ चढ़कर चलने का प्रण लिया।

    अंत में दरबार के पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे उपस्थित साध-संगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना। नामचर्चा में 15 मेम्बर दलेल इन्सां, संजय इन्सां, सुनील इन्सां, कृष्ण इन्सां, समेत शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स विंग के सदस्य, नोजवान समिति, बुजर्ग समिति, ब्लॅड समिति, एमएसजी आईटी विंग के सदस्य, सुजान बहनों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत ने गुरुयश गाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here