हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अज आए हैं शाह...

    अज आए हैं शाह सतनाम सिंह जी जगत में…

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में गूंजा रामनाम

    लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने के उपलक्ष में स्थानीय नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास डॉ. संजीव इन्सां ने विनती के भजन शब्द से किया। उसके बाद आसपास के गांव से आए हुए कविराज भाइयों ने एक के बाद एक भजन शब्द बोल कर गुरु की महिमा का गुणगान किया। बहन नीरू इन्सां व प्रियंका इन्सां द्वारा गाए…. अज आए हैं शाह सतनाम सिंह जी जगत में, रूहों ने है खुशियां मनाइए। सारी संगत नू होण बधाइयां, सारी संतान होण बधाइयां। भजन शब्द ने पूरे पंडाल को भक्ति रस से भर दिया। सेवादार संजीव जलालुन माजरा ने पवित्र ग्रंथ पढ़कर गुरु के वचनों के बारे में साध-संगत को निहाल किया।

    सेवादार सुरेंद्र रुड़की डेरा ने दरबार द्वारा चलाए जा रहे 147 मानवता भलाई कार्यों के बारे में साध-संगत को जागरूक किया। इस मौके पर साध-संगत द्वारा लंगर प्रसाद की सेवा भी की गई। पानी समिति के सेवादारों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई। इस मौके पर सतपाल, रमेश, सुरेश, जगपाल, राजकुमार, सतपाल, जगदीश, मेघराज, पवन, मिस्त्री डॉ. जसविंदर, नीरू, मैना, प्रियंका, अमरजीत कौर, संतोष, नीलम, अनीता व गीता सहित सैकड़ों की संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here