हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी वादकारियों के...

    वादकारियों के लिए वरदान साबित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत, 9595 वाद निस्तारित

    Kairana News
    राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया

    जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, वसूली गई 2.51 करोड़ की सेटलमेंट धनराशि

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 9595 वादों का निस्तारण किया गया, जबकि 2.51 करोड़ की सेटलमेंट धनराशि वसूल की गई। रविवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, बैंक पदाधिकारीगण व बार संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– आतंकवाद का मुकाबला होगा डट कर

    जनपद न्यायाधीश ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ में राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करके अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय में 26 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) में दो मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(विद्युत) कैराना न्यायालय में 612 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) न्यायालय में दो मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में 599 मामले, सिविल जज (सी.डि.)/एसीजेएम शामली न्यायालय में 285 मामले, सिविल जज(जू.डि.)/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शामली में 678 मामले, सिविल जज(जू.डि.)/त्वरित न्यायालय शामली में 297 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली में 439 मामले निस्तारित किये गए।

    इस प्रकार जनपद शामली (Shamli) स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा 2940 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 05 लाख 20 हजार 990 रुपये वसूल किये गए। वहीं, राजस्व एवं उपभोक्ता फोरम न्यायालयों के द्वारा 6402 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक से संबंधित 253 प्री लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि 02 करोड़ 46 लाख रुपये वसूल किये गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1334 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया।

    इस प्रकार जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्रीश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें कुल 9595 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल सेटलमेंट धनराशि 02 करोड़ 51 लाख 20 हजार 990 रुपये वसूल किये गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव एवं न्यायाधीश प्रतिभा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here