पुड्डुचेरी में 11 बच्चे कोरोना से संक्रमित

Published On

पुड्डुचेरी (सच कहूँ न्यूज)। पुड्डुचेरी में शनिवार को गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में 15 बच्चों को भर्ती कराया गया, जिनमें से 11 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सा सेवा निदेशक (डीएमएस) डॉ. मोहन कुमार ने यहां विज्ञप्ति में बताया कि भर्ती किए गए 15 बच्चों में से 11 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए आठ बच्चे पांच साल से कम और तीन बच्चे पांच वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कुमार ने बताया कि भर्ती चार अन्य बच्चों में से एक की उम्र तीन वर्ष है और उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। अन्य तीन बच्चों की माँ कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts