जम्मू में बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत

Published On

घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया | Poonch Jammu Kashmir

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले (Poonch Jammu Kashmir) में शनिवार को एक बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोरन से पुंछ जा रही बस सुबह मंडी तहसील में पलेरा के समीप सड़क पर अनियंत्रित हो गयी और खाई में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts