अफगानिस्तान के 138 शरणार्थी परिवार स्वदेश लौटे
Published On
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान के 138 शरणार्थी परिवार पड़ोसी देश पाकिस्तान और ईरान में निर्वासित जीवन त्याग कर स्वदेश लौट आये हैं। सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक अफगान शरणार्थियों को विभिन्न प्रांतों के लिए रवाना होने से पहले सीमा पार सरकारी सहायता दी गयी। पिछले वर्ष से अब तक 10.2 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी कथित तौर पर अपने वतन लौट आये हैं, जबकि करीब 60 लाख शरणार्थी वर्तमान में अन्य देशों में रह रहे हैं , जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तान और ईरान में हैं।