Delhi liquor scam case: ईडी की चार्जशीट में आया AAP सांसद Raghav का नाम, Chadha ने नकारा

Published On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अब आम आदमी पार्टी सांसद Raghav Chadha का नाम आया है। जानकारी के अनुसार, चार्जशीट में जाली लेन-देन की साजिश रची गई। चार्जशीट के अनुसार मनीष सिसोदिया के तत्कालीन सचिव सी अरविंद ने बताया है कि सिसोदिया के आवास पर हुई एक बैठक में राघव चड्ढा भी मौजूद थे। वहीं राधव चड्ढा ने ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।

 

इस बैठक में विजय नायर के अलावा पंजाब सरकार के एसीएस वित्त, आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, एफसीटी और पंजाब आबकारी के अफसर भी मौजूद थे। इस केस में पहले ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सीएम केजरीवाल का नाम सामने आ चुका है।

अक्तूबर में करने वाले है शादी, उधर ईडी ने चार्जशीट में दाखिल किया नाम

 अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की (Raghav Chadha Wedding) सगाई हो चुकी है और अक्टूबर में शादी कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते की चर्चा काफी समय से हो रही थी लेकिन वो खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में एक संक्षिप्त समारोह में सगाई की। उम्मीद की जा रही है कि दोनों अक्टूबर के महीने में शादी कर लेंगे।

बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें मीडिया में वायरल हुई थीं, इस दौरान दोनों को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुई, लेकिन दोनों ने खुलकर कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, दोनों ने कभी भी ऐसी खबरों का खंडन नहीं किया था, जिससे यह तय था कि दोनों शादी करने वाले हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts