बालिका वधू की ‘दादी सा’ नहीं रहीं

Published On

अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई। ‘बालिका वधू’ सहित कई बड़े शोज और फिल्मों का हिस्सा रहीं दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (75) का निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक आया था।

तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 2018 में सुरेखा सीकरी को पैरालाइटिक स्ट्रोक आया था। तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी के निधन से बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर है। फिल्म और टीवी कलाकारों ने सुरेखा सीकरी के निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके प्रशंसक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सुरेखा सीकरी ने बालिका वधू में दादी सा का रोल जिस बाखूबी से निभाया था, उससे वे दर्शकों के हृदयों में बस गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts