America warn to Iran: अमेरिका ने दी ईरान को सीधी चेतावनी, हो सकता है बड़ा विनाश!

Published On

America warn to Iran: वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ईरान ने अमेरिका पर किसी भी प्रकार से हमला करने का प्रयास किया, तो उसे अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। US Warning News

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रंप ने लिखा, “आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने दोहराया, “यदि ईरान ने किसी भी रूप, आकार या तरीके से अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की सम्पूर्ण शक्ति और सामर्थ्य उस पर उतरेगी, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ईरान और इज़राइल के बीच समझौता कराने में सक्षम है और यह संघर्ष रोका जा सकता है। उन्होंने लिखा, “हम इस रक्तपात को समाप्त करने के लिए आसानी से एक समझौता कर सकते हैं।” ट्रंप के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि भले ही अमेरिका प्रत्यक्ष संघर्ष से दूर रहना चाहता हो, लेकिन किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई का सख्त जवाब देने को तैयार है। US Warning News

Iran-Israel War Updates: रक्षा मुख्यालय और तेल अवीव पर हमले, भारी जानमाल का नुकसान, भयानक हो सकते है…

About The Author

Related Posts