Weather Rain: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, पढ़ें मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Published On

Weather Rain: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार।। इस बार गर्मी की शुरूआत अप्रैल से ही जून माह जैसी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात में जहां हीट वेव चल रही है, तो वहीं पश्चिमी राजस्थान सीवियर हीट वेव की चपेट में है। राजस्थान में अति ऊष्ण लहर व गर्म रात्रि दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस औसत से 7.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है। इसी के साथ सर्वाधिक न्यूनतम अजमेर मे 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में चल रहे भीषण हीटवेव तथा ऊष्णरात्री का दौर आगामी 24 घंटे तक जारी रहने की प्रबल संभावनाहै। आगामी 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन आंधी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी बारिश के असर से आगामी 24 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा भीषण हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद 14-15 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने तथा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और नया हीटवेव का स्पेल शुरू होने की संभावना है। इस दौरान भीषण गर्मी का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य भारत मे भी देखने को मिलेगा।

हरियाणा में सरसा रहा सबसे गर्म | Weather Rain

राजस्थान के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा में भी हीट वेव का दौर कम नहीं है। पंजाब के बठिंडा एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे के दौरान जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस तर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के सरसा में भी अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार हरियाणा के रोहतक जिले में 26.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। अगले दो दिनों के दौरान हरियाणा व पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

About The Author

Related Posts