मध्यप्रदेश में आज अमित शाह

Published On

रीवा (एजेंसी)

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह आज पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के रीवा में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक श्री शाह सुबह करीब 11 बजे रीवा संसदीय क्षेत्र की गुढ़ विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। रीवा संसदीय क्षेत्र में छह मई को मतदान होना है। कल ही यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा काे संबोधित किया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts