आजमगढ़ पुुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published On

आजमगढ़ (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के बरदन क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरदन क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को घेर लिया।

खुद को घिरा देख बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष पाठक और राजन यादव घायल हो गये । दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं । पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और पुलिस को काफी समय से इनमी तलाश थी। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts