भरतपुर पुलिस ने ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Published On

भरतपुर 04 फरवरी (एजेंसी)

राजस्थान में भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने एक हजार रूपये के एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मथुरा जिला में गोवर्धन थाना क्षेत्र के दौसेरस निवासी ईनामी बदमाश जमशेद मेव को मालीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया। शहर के थाना अटलबंद के धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित जमशेद को पकड़ने के लिए उस पर एक हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts