Bhupendra Patel: पटेल ने चार महानगरों को विकास कार्यों के लिए 1664 करोड़ किए आवंटित

Published On

गांधीनगर (एजेंसी)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने चार महानगरों को विभिन्न 502 विकास कार्यों के लिए कुल मिलाकर 1664 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पटेल ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और गांधीनगर सहित चार महानगरों को विभिन्न 502 विकास कार्यों के लिए कुल मिलाकर 1664 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। उन्होंने राज्य के नगरों और महानगरों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में उन्नति और खुशहाली के लिए ईज आॅफ लिविंग में वृद्धि के लिए यह दृष्टिकोण अपनाया है। Gandhinagar News

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा राज्य की चार नगर पालिकाओं भचाऊ, धानेरा, डाकोर और खेड़ब्रह्मा को भूमिगत गटर योजना भाग-2 के कार्यों के लिए कुल 67.70 करोड़ रुपए आवंटित करने की भी सैद्धांतिक अनुमति दी है। राज्य के शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण विभाग द्वारा इस संदर्भ में उनके समक्ष पेश किए गए प्रस्तावों को उन्होंने अनुमति दी है। गुजरात की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाबद्ध शहरी विकास के लिए 2010 से स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना शुरू की है। इस बहुउद्देशीय योजना के अंतर्गत नगरों और महानगरों में यातायात दबाव को कम करने, फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण, अर्बन मोबिलिटी के लिए तथा नगर की अनूठी पहचान के कार्यों के साथ ही सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसे सामाजिक एवं भौतिक ढांचागत विकास कार्यों के लिए धन का आवंटन किया जाता है। Gandhinagar News

तदनुसार, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने सूरत महानगर में यातायात को आसान बनाने तथा सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने के उद्देश्य से सूरत महानगर पालिका को छह फ्लाईओवर ब्रिज के कार्यों के लिए 380 करोड़ रुपए आवंटित करने की सैद्धांतिक अनुमति दी है। उन्होंने सूरत में जिन 6 फ्लाईओवर ब्रिज के कार्यों के लिए 380 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, उनमें ईस्ट जोन ए (वराछा) क्षेत्र में सूरत-कामरेज रोड पर एंट्री-एग्जिट रैम्प और श्याम धाम मंदिर जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज, सूरत- बारडोली रोड पर एपीएमसी जंक्शन के समीप फ्लाईओवर ब्रिज, वल्लभाचार्य रोड पर मौजूदा श्रीनाथजी फ्लाईओवर ब्रिज पर जाने के लिए एंट्री रैम्प, साउथ ईस्ट (लिंबायत) जोन क्षेत्र में मिडल रिंग रोड महाराणा प्रताप जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज और नीलगिरी सर्कल जंक्शन पर फ्लाईओवर ब्रिज आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत अहमदाबाद महानगर के आउटग्रोथ क्षेत्र के 46 विकास कार्यों के लिए 316 करोड़ रुपए का आवंटन करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इन 46 कार्यों में ड्रेनेज, सीवेज प्लांट, सड़कों के कार्य तथा पश्चिम जोन, उत्तर जोन और उत्तर-पश्चिम जोन तथा दक्षिण-पश्चिम जोन के कार्य शामिल हैं। उन्होंने वडोदरा महानगर पालिका को भी आउटग्रोथ क्षेत्र के 50 कार्यों के लिए 68.04 करोड़ रुपए आवंटित करने की अनुमति दी है। वडोदरा महानगर में इन कार्यों के अंतर्गत जलापूर्ति, ड्रेनेज, बरसाती गटर के कार्य, सड़कों और स्ट्रीट लाइट के कार्यों के साथ ही पश्चिम, उत्तर और दक्षिण जोन के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने वडोदरा महानगर पालिका को भौतिक ढांचागत सुविधा के कार्य जैसे कि जलापूर्ति, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, बिल्डिंग प्रोजेक्ट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अलग-अलग जोन में गटर, बरसाती गटर, बिल्डिंग, ब्रिज प्रोजेक्ट और उद्यान आदि के कार्यों सहित कुल 370 कार्यों के लिए 755.96 करोड़ रुपए का आवंटन करने की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में ढांचागत विकास कार्यों के लिए 144.43 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से 36 करोड़ रुपए शहर की अनूठी पहचान के पांच कार्यों के लिए खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के तहत कोबा सर्कल से इंदिरा ब्रिज, कोबा सर्कल से तपोवन और कोबा सर्कल से रक्षाशक्ति सर्कल और रक्षाशक्ति सर्कल से शाहपुर सर्कल तक की सड़कों के दोनों ओर लैंडस्कैपिंग, सौंदर्यीकरण तथा पब्लिक स्पेस विकसित करने के विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, पीडीपीयू-गिफ्ट सिटी रोड पर भी सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा। Gandhinagar News

इसके अतिरिक्त, रायसण और सरगासण सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों के तीन कार्य, छह उद्यानों का नवीनीकरण, स्टॉर्म वाटर डिस्पोजल और ड्रेनेज लाइन सहित अन्य कार्यों के लिए भी अनुदान मंजूर किया गया है। उन्होंने भौतिक ढांचागत सुविधा के ऐसे कुल 13 कार्यों के लिए 97.43 करोड़ रुपए के आवंटन को मंजूरी दी है। गांधीनगर महानगर पालिका में सामाजिक ढांचागत सुविधा के लिए रायसण में स्वर्णिम सांस्कृतिक केंद्र तथा रांदेसण में नवीन पार्टी प्लॉट के निर्माण कार्य, महानगर पालिका क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ियों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के नवीनीकरण और निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए 11 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। कुल मिलाकर, गांधीनगर को 22 कार्यों के लिए 144.43 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत 2021-22 से 24-25 के दौरान आठ महानगरों में ढांचागत सुविधा के विकास कार्यों के लिए कुल 9591.49 करोड़ रुपए, आउटग्रोथ क्षेत्र के कार्यों के लिए 1388.85 करोड़ रुपए और फ्लाईओवर ब्रिज के लिए 1141.88 करोड़ रुपए सहित कुल मिलाकर 12,122 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। Gandhinagar News

यह भी पढ़ें:– Adani Enterprises: गौतम अदाणी की कंपनी का 6.6 गुना बढ़ा मुनाफा

About The Author

Related Posts