चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए भास्कर राव

Published On

बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भास्कर राव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के मल्लेश्वरम कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और अन्य नेताओं ने पूर्व आईपीएस अधिकारी राव का स्वागत किया। राजस्व मंत्री आर अशोक, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के कर्नाटक चुनाव सह-प्रभारी के अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने और चर्चा करने के बाद राव के आप छोड़ने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी।

पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दिये जाने के बाद राव आप के प्रमुख सदस्यों में से एक के रूप में उभरे थे। वह पिछले अप्रैल में भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में शामिल हुए थे। राव राज्य इकाई में पार्टी के कुछ नेताओं के साथ समीकरण को लेकर नाराज थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts