Maharashtra News: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस का बड़ा दावा, महाराष्ट्र में भाजपा 41 सीटें जीतेगी

Published On

Maharashtra News:  नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 41 से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी जबकि महाविकास अघाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू पाएगी। फड़नवीस ने देर शाम एक समाचार चैनल से विशेष साक्षात्कार में यह दावा किया। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता उद्धव ठाकरे को मानसिक रोग है और उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है जबकि संजय राऊत कोई नेता नहीं है। फड़नवीस ने उद्धव गुट की शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई हिंदुत्ववादी दल नहीं है। बल्कि उद्धव गुट में तो आजकल केवल अपने को वफादार बताने की होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में उन्होंने उद्धव ठाकरे जैसा झूठा इंसान नहीं देखा है। उद्धव ठाकरे ने तो भाजपा की पीठ में खंजर घोंपा है। Maharashtra News

Shocking News: गर्मी के मौसम में वरदान से कम नहीं है ये रेगिस्तानी फल, शरीर को देता हैं काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकत, वजन कम करने के साथ-साथ दूर होती हैं काफी बीमारी

कांग्रेस को लेकर फड़नवीस ने कहा कि कांग्रेस आजकल पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। कांग्रेस नेता सत्ता हथियाने के लिए वे देश विरोधी बयान देने से भी गुरेज नहीं कर रहे। जबकि पाकिस्तान के तो हालात खराब हैं और पाकिस्तान तो कटोरा लेकर घूम रहा है। विपक्ष की भाषा को लेकर फड़नवीस ने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन विपक्ष गालियां देकर चुनाव लड़ रहा है। संविधान बदलने के विपक्ष के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के रक्षक हैं और पूरा देश मोदी के साथ है। भाषणों में मुसलमानों का जिक्र आने के बारे में उन्होंने कहा कि वोट जिहाद की बात तो कांग्रेस ने ही घर घर पहुंचाई है। कांग्रेस के लिए मुसलमानों का आरक्षण भी एक चुनावी मुद्दा है। Maharashtra News

इसी कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मेरिट पर जमानत नहीं मिली है, बल्कि उन्हें केवल प्रचार के लिए राहत मिली है। अब उच्चतम न्यायालय को अपने इस बारे में फैसले पर आत्मचिंतन करना चाहिए। देश की राजनीति पर चर्चा करते हुए गोयल ने कहा कि विपक्ष की स्थिति यह हो गई है कि वे देश तोड़ने की बात करने लगे थे और अब तो विपक्ष रंग के आधार पर लोगों की बांटने की बात कर रहा है। उन्होंने कि अयोध्या में श्री राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। इसे लेकर कोई लाभ हानि की दृष्टि नहीं हो सकती है। गोयल ने कहा कि चुनाव में वोट के जरिये देश की जनता विपक्ष को उनकी हर बात का जवाब देगी।

About The Author

Related Posts