England: बर्मिंघम को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने दिया स्वच्छता व पर्यावरण शुद्धता का उपहार

Published On

सेवादारों ने 75 पौधे रोपित किए और सफाई अभियान चलाकर एकत्रित किया 70 बैग कूड़ा

बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज)। Tree Plantation: रूहानियत के सच्चे रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा की साध संगत मानवता भलाई के 167 कार्य बड़े ही उत्साह से कर रही है। इसी कड़ी के तहत इंग्लैंड के बर्मिंघम ब्लॉक की साध संगत ने पवित्र एमएसजी सेवा भंडारा महीने को समर्पित करते हुए पर्यावरण की शुद्धता के लिए कोवेंट्री में 75 पौधे लगाए। Birmingham

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने वहां के मूल नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में हिस्सा लिया। इसके अलावा साध संगत द्वारा आर्ट गैलरी वाल्सल और बेंटले वेस्ट पार्क में सफाई अभियान चलाया गया, जहां शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने 70 बड़े बैग कूड़ा एकत्रित किया। साध संगत ने पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल भी की। मूल नागरिकों ने सेवादारों की सेवा भावना की भरपूर सराहना की। Birmingham

   

यह भी पढ़ें:– Kapde ka Thaila: गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर मशीनों से मिलेंगे कपड़े के थैले

 

बर्मिंघम। पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाती हुई और सफाई करती हुई साध संगत।

About The Author

Related Posts