कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

Published On

मदिकेरी (एजेंसी)। कर्नाटक के मदिकेरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP Karnataka) कार्यकर्ता की सोमवार रात जनता दल (एस) के मारागुंडू ग्राम पंचायत सदस्य ने कथित रूप से हत्या कर दी। भाजपा कार्यकतार्ओं ने हत्या का कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बताया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भाजपा सचिव तिलक राज (40) के रूप में हुई है।

आरोपी मुरोदी नंदा नंनैयाह पार्टी कार्यकतार्ओं के साथ बातचीत कर रहा था, इस बीच उसने तिलक को मोटरसाइकिल चलाते देखा, उसने तुरंत हथियार निकालकर उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल तिलक राज ने मदिकेरी अस्पताल पहुंचाने के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। यह खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल के सामने एकत्र हो गये और इसे राजनीति से प्रेरित अपराध करार दिया। पुलिस अधीक्षक डी सुमन और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। हत्या का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी भी हो सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts