भाजपा ने मेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस पर साधा निशाना

Published On

जॉर्ज सोरोस भारत के लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है, जनता उसको मुंहतोड़ जबाव दे:भाजपा

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) ने शुक्रवार को अमेरिकी निवेशक जॉर्ज सोरोस पर सीधा हमला करते हुआ कहा कि जो व्यक्ति बैंक आॅफ इंग्लैंड को घुटने टिका चुका है और जो आर्थिक अपराधी घोषित है वह भारत में लोकतंत्र को तबाह करने अपनी इच्छा जाहिर कर रहा है।

क्या है मामला

बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र और अमेरिकी सटोरिया फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की भारत के बुनियादी उद्योगों में काम करने वाले अडानी समूह के खिलाफ नकारात्मक रिपोर्ट से फैले विवाद के बीच केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के नेता स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वह हिन्दुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सराकर को ध्वस्त कर देंगे। उसका मुंहतोड़ जबाव हर हिन्दुस्तानी को देना चाहिए। श्रीमती ईरानी ने कहा सोरोस ने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनवाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts