जापान में पीएम की रैली में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे, मची भगदड़
टोक्यो। जापान से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है (Blast PM rally) कि जापान के पीएम फुमियो किशिदा शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। वहां की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी रैली में स्मोक बम से धमाका किया गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे। सुरक्षा बलों ने फौरन जापान के प्रधानमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, संदिग्ध हमलावर पकड़ गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम किशिदा वाकायामा शहर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। वो इस महीने के अंत में होने वाले उप-चुनाव के लिए अपनी पार्टी- लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने वाले थे।
2021 में पीएम बने थे किशिदा | Blast PM rally
आपको बता दें कि 2021 में फुमियो किशिदा जापान के पीएम बने थे। इसके साथ ही वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
इससे पहले पीएम शिंजो आबे की भाषण के दौरान हत्या कर दी थी | Blast PM rally
गौरतलब है कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की अभियान भाषण देते समय हत्या कर दी गई थी। यह घटना ठीक नौ महीने बाद सामने आई है। जापान अगले महीने हिरोशिमा में सात (जी7) नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है।
? #URGENTE | Evacúan al PM de Japón, Fumio Kishida, por un incidente de seguridad. ❗️ pic.twitter.com/iefcLXores
— Mundo en Conflicto ? (@MundoEConflicto) April 15, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।