न्यूजीलैण्ड में बजा राम-नाम का डंका, रूहानी स्थापना माह की खुशी में झूमी साध-संगत

Published On

ऑकलैंड/न्यूजीलैण्ड (सच कहूँ/रंजीत इन्सां)। New Zealand: न्यूजीलैण्ड की साध-संगत द्वारा अप्रैल महीने में रूहानी स्थापना माह का भंडारा ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन करके मनाया गया। साऊथ आॅकलैंड के डारूरी कम्युनिटी सेंटर में की गयी ब्लॉक सत्रीय नामचर्चा में न्यूजीलैण्ड के अलग अलग शहरों से आयी साध संगत ने शिरकत की। सेवादारों द्वारा कम्युनिटी हॉल को सुन्दर डेकोरेशन करके सजाया गया। साध-संगत के स्वागत के लिए तैयारियां की गई। नामचर्चा भंडारे का शुभारंभ पवित्र नारा लगा कर किया गया। New Zealand

विनती के भजन के बाद कविराज भाई बहनो द्वारा भंडारे के भजन बोल कर अपने मुर्शिद की मेहमा का गुणगान किया गया। 2 घंटे तक चली इस नामचर्चा में भजनों के साथ-साथ साध-संगत को न्यूजीलैण्ड में चल रहे मानवता भलाई कार्यों से भी अवगत करवाया गया। साध संगत ने एक मन एक चित हो कर पूज्य गुरु जी के वचनों को श्रवण किया। उसके पश्चात 10 मिंट का सुमरिन किया। सेवादारों द्वारा आयी हुयी सभी साध-संगत को लंगर भोजन भी छकाया गया।

यह भी पढ़ें:– PM Modi: पीएम मोदी ने इस राज्य की आम जनता को दी खुशखबरी, मिलेगी मुफ्त बिजली? जल्द पढ़ें

 

About The Author

Related Posts