कहासुनी में चली गोली एक पीएसओ ने दूसरे पीएसओ को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Published On

नोएडा। थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के टेक्नो जॉन क्षेत्र के अंतर्गत कांफोर्ज कंपनी में तैनात दो सुरक्षा पीएसओ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक सुरक्षा पीएसओ ने दूसरे पीएसओ पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घायल पीएसओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पी एस ओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वही वारदात के बाद कंपनी में भगदड़ मच गई।

थाना ईकोटेक प्रथम कि थाना प्रभारी सरिता मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि घरबरा के पास टेक्नो जॉन कंपनी एरिया में कांफोर्ज कंपनी में तैनात 2 पी एस ओ मैं किसी बात को लेकर पहले तो वाद विवाद हुआ वाद विवाद इतना बढ़ गया कि चांद पुत्र रवि किशन को अर्जुन कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया, उसे जेम्स अस्पताल में ले जाया गया ।

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही गोली मारने वाले पीएसओ अर्ज कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पहले दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी की पकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद जहां उक्त कंपनी में भगदड़ मच गई। वहीं आसपास के कर्मचारियों की भी भीड़ लग गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts