उत्तर प्रदेश में बस हादसा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 घायल, बस के परखच्चे उड़े

Published On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम आठ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

सीएम योगी ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों के उचित इलाज का प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने ट्वीट किया, ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने एक ढाबे पर रुकी थी। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तेज रफ्तार बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया, इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तड़के हुए इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एक लेन पर जाम की स्थिति बन गयी। दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से अलग कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts