बस का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई बस, तीन लोगों की मोत
Published On
घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
बिजनौर (वार्ता):
उत्तर प्रदेश में बिजनौर के शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक बस के पेड़ से टकराने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक यात्रियोंं की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।