बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 40 की मौत

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिला में रविवार सुबह एक यात्री बस के खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक जिले के बेला इलाके में चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गयी और इसके बाद बस खाई में गिर गयी। खाई में गिरने के बाद बस में आग लग गयी। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहा है। गैर-सरकारी बचाव संगठन एधी फाउंडेशन के साद एधी ने संवाददाताओं को बताया कि कि सभी पीड़ितों को मौके पर संभाल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बस में 45 लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव को बंदरगाह शहर कराची ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची जा रही थी।

पाकिस्तान में नौका पलटने से 11 बच्चों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में टांडा बांध जलाशय में एक नौका पलटने से 11 बच्चों की मौत हो गयी है। कोहाट के उपायुक्त (डीसी) फुरकान अशरफ ने दुखद घटना की पुष्टि की और कहा कि नाव में 30 लोग सवार थे जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। घटना के बाद गोताखोरों ने 16 बच्चों को बचा लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts