पीओके के लिये रवाना हुयी कारवां-ए-अमन बस

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के लिए कारवां-ए-अमन (Caravan-E-Aman) बस सोमवार को रवाना हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि बस में पीओके लौटने वाले दस नागरिकों के साथ ही वहां बसे अपने रिश्तेदारों के साथ ईदुल-जुहा मनाने एक कश्मीरी नागरिक भी रवाना हुआ है।

उरी सेक्टर में कमान चौकी से और यात्री इस बस में चढ़ेंगे तथा दोपहर बाद ही पीओके जाने वाले यात्रियों की सही संख्या का पता चल पाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts