कंपनी का निदेशक करोड़ों की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Published On

ठाणे (एजेंसी)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने निवेशकों से करोड़ों की जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार एक कंपनी के निदेशक को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईओडब्ल्यू के एपीआई समीर शेख ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2020 में संपर्क मल्टी स्टेट को-आॅपरेटिव सोसायटी (कलीकाई एग्रो मल्टी स्टेट सोसायटी) के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। कंपनी ने निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिया, लेकिन ऐसा नहीं किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के अध्यक्ष अरुण गांधी को पहले गिरफ्तार किया और कंपनी के निदेशक आदित्य हेमंत रेडिज और उनके माता-पिता हेमंत गणपत रेडिज तथा मानसी हेमंत रेडिज की की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि अरोपी आदित्य रेडिज बदलापुर में है जिसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। उसे स्थानीय महाराष्ट्र निवेशक हित सुरक्षा मामले की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया और 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आदित्य के अभिभावक अब भी फरार हैं। पुलिस ने कहा कि अब तक उन्होंने नौ से 10 हजार निवेशकों की पहचान की है जिनके साथ कंपनी ने 22 से 23 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts