गुजरात दिवस पर कोविंद और मोदी की बधाई

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार काे गुजरात दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोविंद ने ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने कहा “गुजरात दिवस के मौके पर गुजरात के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्य के नयी ऊंचाइयों पर पहुंचने की कामना करता हूं।” मोदी ने ट्वीट किया,“ गुजरात के लोग साहस, नवाचार और उद्यमशीलता के लिए जाने जाते हैं। कमना करता हूं कि गुजरात गौरव की बुलंदियों को छुए है।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts