कोरोना: पहले दस हजार 74 दिन में, आखिरी दस हजार दो दिन में

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले दस हजार मामले जहाँ 74 दिन में आये थे वहीं आखिर दस हजार मामले महज दो दिन में आने से भारत ‘कोविड-19’ के अवांछनीय ‘एक लाख मामलों वाले देशों’ के क्लब में शामिल हो गया है। पिछले कुछ दिनों में देश में कोविड-19 के नये मामलों में तेजी देखी गयी है। चीन से शुरू हुई इस महामारी का पहला मरीज भारत में 30 जनवरी को केरल में सामने आया था। महज 109 दिन में यह आँकड़ा एक से एक लाख पर पहुँच गया। खास बात यह है कि पहले दस हजार मामले आने में जहाँ 74 दिन का समय लगा था, वहीं 90 हजार से एक लाख पर पहुँचने में मात्र दो दिन लगे।

केरल में 30 जनवरी को पहला मामला आया था। एक और मरीज में 02 फरवरी को कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई और 03 फरवरी को तीसरा व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इसके बाद करीब एक महीने तक देश में कोई मामला नहीं आया। अगला मामला 02 मार्च को सामने आया जब दो और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद कोरोना के नये मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है हालाँकि अमेरिका और कई यूरोपीय देशों के मुकाबले अब तक हमारे यहाँ संक्रमण की रफ्तार कम रही है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गति इस प्रकार रही है –

  • 100 मामले – 44 दिन
  • 500 मामले – 54 दिन
  • एक हजार मामले – 58 दिन
  • पाँच हजार मामले – 68 दिन
  • 10 हजार मामले – 74 दिन
  • 20 हजार मामले – 82 दिन
  • 30 हजार मामले – 89 दिन
  • 40 हजार मामले – 94 दिन
  • 50 हजार मामले – 97 दिन
  • 60 हजार मामले – 100 दिन
  • 70 हजार मामले – 102 दिन
  • 80 हजार मामले – 105 दिन
  • 90 हजार मामले – 107 दिन
  • एक लाख मामले – 109 दिन

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts