जरूरतमंदों की मदद को आगे आई बिहार की साध-संगत

Published On

पटना। डेरा सच्चा सौदा के पावन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बिहार के समस्तीपुर ब्लॉक की साध-संगत ने नामचर्चा में गुरु महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा में भारी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। इस अवसर पर साध संगत ने पूज्य गुरु सन्त डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर चलते हुए 8 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

रक्तदान करके उपचाराधीन मरीजों को दिया नया जीवन

सहरसा ब्लॉक से डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मिथलेश इन्सां ने पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से बहन मनीता के आॅपरेशन में मदद के लिए रक्तदान किया। जिससे उपचाराधीन बहन को नया जीवन मिला। मनीता के परिवार वालों ने डेरा प्रेमी मिथलेश का तहेदिल से धन्यवाद किया।

राजस्थान राज्य के ब्लॉक कोटड़ा निवासी प्रकाश चंद्र इन्सां ने पूज्य गुरु जी की प्रेरणाओं पर चलते हुए बहन टीना जोकि गुजरात के जिला साबरकांठा (खेडब्रह्मा) के निवासी हैं, के उपचार हेतु रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाई। इसके लिए बहन टीना के परिवारजनों व रिश्तेदारों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी चंद्र जी का धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts