डेरा श्रद्धालुओं ने फूड बैंक से 10 जरूरतमंदों को बांटा राशन

Published On

पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में नामचर्चा का किया आयोजन

रादौर (सच कहूँ/लाजपतराय)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की खुशी में ब्लॉक जठलाना की साध-संगत ने नामचर्चा आयोजित कर जरूरतमंद 10 परिवारों को फूड बैंक से एक माह का राशन बांटा। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लाक भंगीदास डॉ. कर्मबीर इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ बोलकर किया। इसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र गंर्थों से शब्दवाणी गाई।

इस अवसर साध-संगत को सम्बोधित करते हुए 15 मेम्बर मांगेराम इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के लाइव दर्शन से साध-संगत में जोश दोगुना हो गया। पूज्य गुरू जी ने लाइव वचनों से साध-संगत को मानवता भलाई कार्य करने व वचनों पर दृढ़ विश्वास के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साध-संगत द्वारा नामचर्चा के दौरान 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर उनकी मद्द की। इस अवसर पर प्रेमी प्रेमपाल इन्सां, मनोज इन्सां, देवीचंद इन्सां, जयभगवान इन्सां, अमित, अंकित इन्सां, मुनीष इन्सां, वीना इन्सां, बेबी इन्सां, अनिता इन्सां, कमलेश इन्सां, सलमा इन्सां, माया इन्सां, सुनीता इन्सां, गुमथला, सीमा इन्सां, जठलाना इन्सां सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts