महापरोपकार माह की खुशी में बिहार के डेरा श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Published On

मधेपुरा (बिहार)। बिहार के मधेपुरा ब्लॉक में स्थित निजी अस्पताल ‘द लाइफ केयर’ में करंट लगने से घायल हुए एक मरीज को डेरा सच्चा सौदा के दो अनुयायियों ने मौके पर खूनदान कर इंसानियत का फर्ज़ अदा किया। बता दें कि मधेपुरा के रहने वाले उमेश बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए थे। वहीं के ब्लॉक भंगीदास मंटू इन्सां व बहन बरकी देवी इन्सां ने यह सूचना मिलते ही सब कामकाज छोड़ तुरंत मौके पर पहुँच मरीज की सहायता में खूनदान किया। यह जज्बा देख उमेश के परिवार वालों व रिश्तेदारों ने दोनों डेरा अनुयायियों का धन्यवाद किया व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल आभार व्यक्त किया। साथ ही मौके पर उपस्थित डॉक्टर व अस्पताल कर्मचारियों ने डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों द्वारा निभाए इंसानियत के इस जज्बे को खूब सराहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts