मेरठ में बजा राम-नाम का डंका, साध संगत ने किया पौधारोपण
फाजलपुर (रकम सिंह)। पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में आज देश विदेश की साध-संगत द्वारा ग्लोबल वार्मिग के तहत पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए लाखो फलदार व छायादार पौधे लगाकर पृथ्वी का श्रंगार किया। इसी क्रम में फाजलपुर मेरठ कैंट ब्लॉक की साधसंगत द्वारा ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पौधे रोपित किए गए, पौधारोपण अभियान की शुरूवात धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का नारा लगाकर विनती अरदास लगाकर की गई।

इसके पश्चात् ब्लाक की नाम चर्चा का आयोजन किया गया,नाम चर्चा का संचालन ब्लाक भंगीदास सुमित इन्सां द्वारा किया गया। कविराज भाई राजेंद्र,सन्नी, सोनू,राकेश, विपिन,रविंदर,अखिल,रिंकू आदि द्वारा पिताजी के अवतार महा संबंधी शब्द लगाकर साध संगत को निहाल कर दिया गया, नाम चर्चा के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।