तुर्की में फिर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Published On

अंकारा (एजेंसी)। तुर्की के हेते प्रांत में गुरुवार की रात हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये है। देश की आपदा एजेंसी ने यह जानकारी दी। आपदा एजेंसी ने आज यहां बताया कि स्थानीय समायानुसार शाम छह बजकर 53 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकंप का केन्द्र डेफने जिले में 9.76 किमी की गहराई स्थित था।

भूकंप से किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि हेते प्रांत में पहली बार छह फरवरी को दो बड़े भूकंप आए थे, इसके बाद मंगलवार की रात को दो और झटके महसूस किये गए थे। डेफने जिले में आये भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। दक्षिण तुर्की के 10 प्रांतों में हाल में आये भूकंप में 43 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हो गय थे।

तुर्की में इमारतों के ढहने के मामले में 171 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

तुर्की ने देश के दक्षिण पूर्व में भूकंप से हजारों इमारतों के ढह जाने के बाद निर्माण के दौरान संदिग्ध भ्रष्टाचार की जांच के तहत 171 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू ने न्याय मंत्री बेकिर बोजडाग के हवाले से यह जानकारी दी। तुर्की की मीडिया ने पहले भी इस मामले में शामिल होने के संदेह में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी थी। गौरतलब है कि छह फरवरी को सीरिया और तुर्की के कुछ हिस्सों में शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे हजारों मकान ढह गये। इसके बाद भी कई झटके आये, जिन्हें तुर्की के 10 प्रांतों और पड़ोसी देशों में महसूस किया गया। तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या 43,000 से अधिक हो गयी है। इस सप्ताह की शुरूआत में भी इस क्षेत्र में कई नए भूकंप आए, जिससे तबाही और बढ़ गयी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts