हिमाचल में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Published On

शिमला (सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार को भूकंप(Earthquake) के झटके महसूस किए गए। चंबा जिले में सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के हल्के झटके चंबा से सटे कांगड़ा के कुछ भागों में भी महसूस किए गए। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पिन वैली नेशनल पार्क स्पीति में भी शाम चार बजकर 06 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर तीन की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप(Earthquake) का केंद्र जमीन के अंदर 123.6 किमी गहराई पर था। जिसकी तीव्रता 3 मापी गई। हांलाकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। छह दिन पहले 27 जनवरी को भी चंबा में 3.4 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts