शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड

Published On

जवानों ने मिलकर आतंकवादियों की तलाश में खोजी अभियान चलाया

श्रीनगर(वार्ता) दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों के खोजी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड शुरू हो गई          ( Encounter) ।आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते,सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों ने मिलकर आतंकवादियों की तलाश में खोजी अभियान चलाया।

आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी

सुरक्षा बल जब उस खास ठिकाने की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड जारी थी। आतंकवादियों के बच निकलने के मंसूबों को असफल करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेज दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts