जापान में बीते छह महीनों में भालुओं के हमले में सात लोगों की मौत

Published On

टोक्यो। जापान में बीते छह महीनों में भालुओं के हमले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस अवधि में भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई हैं और इसमें 108 लोग जख्मी हुए हैं। यह घटनाएं दशार्ती हैं कि यहां पर मानव का पर्यावरणीय संतुलन में हस्तक्षेप बढ़ गया है। देश के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, जापान ने वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक भालू के हमलों से सात मौतों की पुष्टि की है। यहां वित्तीय वर्ष अप्रैल में शुरू होता है। भालुओं के हमले में साल 2023 में छह लोगों की जान गयी थी लेकिन इस साल छह महीने में यही रिकार्ड टूट गया है।

मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भालुओं के ज्यादातर हमले देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों और होक्काइडो के सबसे उत्तरी प्रान्त में हुए हैं। इस बीच, बुधवार को मियागी प्रान्त के सेंदाई क्षेत्र के एक रिहायशी इलाके में एक वयस्क नर भालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह पहली बार था जब वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन पर एक संशोधित कानून का इस्तेमाल किया गया। इसके अंतर्गत आबादी वाले इलाकों में खतरनाक जानवरों पर “आपातकालीन गोलीबारी” की इजाजत दी गई है। मंत्रालय के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भालुओं के भोजन की इस साल कम पैदावार होने का अनुमान है। इसके कारण और अधिक भालू रिहायशी इलाकों में आ सकते हैं। अधिकारियों ने उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

About The Author

Related Posts