खेत में किसान की जलकर मौत

Published On

नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में शाहदा तालुका के बमखेड़मा गांव में गन्ने के खेत में आग बुझाने के लिए गए एक किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृत किसान की पहचान संजय एकनाथ चौधरी (56) के रूप में हुई है। संजय और उसके बड़े भाई रोहिदास एकनाथ चौधरी दोनों देवीदास उर्फ गणेश ऊखा पटेल की खेत के करीब गन्ने की खेती करते हैं। गन्ने के खेत के किनारे-किनारे इन्होंने गेंहू भी बो रखा था।

खेत में बिजली की आपूर्ति के लिए एक ओवरहेड लाइन या जमीन के ऊपर से तार गई है। इसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से गन्ने के खेत में आग लग गई। चौधरी भाइयों की नजर आग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इस पर काबू पाने की कोशिश की ताकि आग गेहूं की खेत तक न फैले। आग बुझाने की कोशिश के दौरान संजय गन्ने के खेत में फंसा रह गया। उसके शरीर पर आग लग गई और मौके पर ही वह मारा गया। गांव के पुलिस पाटिल डॉ. योगेश चौधरी, सरपंच मनोज चौधरी और सारंगखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा किया। उल्लेखनीय है कि संजय चौधरी फसल संरक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts