किसान पंजाब में खुशहाल, उत्तर प्रदेश में बेहाल : प्रियंका

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि जहां उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान (Farmers) परेशान हैं वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों के कारण राज्य का किसान खुशहाल है।

श्रीमती गांधी ने पंजाब सरकार की सराहना करते हुए ट्वीट किया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपए प्रति क्विंटल किए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि गन्ने का 400 रुपए क्विंटल का वादा करके आई उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने तीन साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर ‘देख लेने’ जैसी धमकी देती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts