लोकसभा में गौरव गोगोई बने कांग्रेस के उपनेता, के सुरेश मुख्य सचेतक

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने रविवार को सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता बनाने के साथ ही पार्टी सांसद के. सुरेश को मुख्य सचेतक तथा दो सचेतक नियुक्त किए। कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में कांग्रेस के उपनेता, मुख्य सचेतक और सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता बनाया है जबकि श्री सुरेश को मुख्य सचेतक और सांसद मणिक्कम टैगोर और डॉ मोहम्मद जावेद को सचेतक बनाया गया है। वेणुगोपाल ने पार्टी के इन तीनों सांसदों को लोकसभा में मिली इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में, कांग्रेस और इंडिया समूह के दल लोकसभा में जनता के मुद्दों को ऊजार्वान ढंग से उठाएंगे।

About The Author

Related Posts