शिक्षा और रोजगार
IMD Alert: छतरी और रेनकोट कर लें तैयार, इस तारीख के बाद हरियाणा-पंजाब, यूपी सहित इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
weather news: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हिसार। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर पसीने छुड़ा दिए हैं। शनिवार को हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में अधिकतम तापमान अपने रिकॉर्ड पर पहुँच गया। हरियाणा के सरसा में जहाँ अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो राजस्थान के बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के भटिंडा में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग ने रविवार को हरियाणा में राजस्थान में आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 15 जुन के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे राजस्थान, यूपी, पंजाब हरियाणा क्षेत्र में जोरदार बारिश की सम्भावना बताई जा रही है राजस्थान के बीकानेर श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ चूरू सीकर झुंझुनूं नागौर कुचामन डीडवाना अजमेर जयपुर अलवर भरतपुर जोधपुर जिलों में जोरदार बारिश की सम्भावना है। आगामी 5-6 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी 14 जुन के बाद तापमान में गिरावट आयेगी। IMD Alert
Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में स्किन का कैसे रखें ध्यान, ये टिप्स आपके आएंगे काम
बिहार के इन इन शहरों में अलर्ट | IMD Alert
जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल है- गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, कैमूर, सुपौल, जहानाबाद, रोहतास। बता दें कि, इन जिलों में बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का पूवार्नुमान जताया गया है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से आॅरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को तपिश वाली गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी। कहीं तेज बारिश तो कहीं धूप से लोग परेशान होंगे।
मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री | IMD Alert
मध्य प्रदेश में 10 जून के बाद मानसून के प्रवेश की उम्मीद है। तब तक राज्य में गरज, बारिश और लू के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और सिवनी जैसे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।