महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश

Published On

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

मुंबई ।

महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 इंच बारिश हुई तो वहीं गुजरात के वलसाड में 25 इंच बारिश हुई। आज मुंबई में सुबह 11.34 बजे हाई टाइड आने का खतरा है। लहरें 4.05 मीटर ऊंचाई तक उठ सकती है। वहीं, शाम 5.40 बजे लो टाइड आने का अनुमान है। महाराष्ट्र में बारिश संबंधी हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे से फ्लाइट आॅपरेशंस रोकना पड़ा। इस दौरान करीब आधे घंटे विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Heavy, Rains, Maharashtra,Gujarat

About The Author

Related Posts