इतिहास: आज के दिन यात्री विमान को आतंकियों ने बनाया था निशाना

Published On

नयी दिल्ली()। इतिहास(History) में 23 सितम्बर की तारीख आतंक की एक दुखद घटना के साथ जुड़ी है। दरअसल 1983 में आज ही के दिन पाकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से अबु धाबी के लिए निकला गल्फ एयर का एक यात्री विमान आतंकवादियों ने उड़ा दिया। विमान में 105 यात्रियों के अलावा चालक दल के सात सदस्य सवार थे। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। यात्रियों में ज्यादातर पाकिस्तानी थे।

वह भी 23 सितंबर का ही दिन था, जब 1976 में ब्रितानी नौसेना के एक जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। एचएमएस ग्लासगो नाम के इस जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था और एक आक्सीजन टैंक में रिसाव होने से आग लग गई।

23 सितंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1739 : रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1857 : रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत।
1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे
आडियोफोन नाम दिया गया।
1955 : पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।
1961 : पहली फिल्म जो टेलीविजन श्रृंखला बनी- ह्यह्यहाउ टू मैरी ए मिलियनर।ह्णह्ण 1976 : ब्रिटेन की नौसेना के जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत।
1976 : सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
1983 : कराची से अबु धाबी के लिए उड़ा गल्फ एयर का विमान आतंकियों ने उड़ाया।
1986 : अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts