अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
शिक्षा और रोजगार
गृह मंत्री शाह ने परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
Published On
नई दिल्ली (एजेंसी)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘सभी को अक्षय तृतीया के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी सभी के जीवन को उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और संपन्नता से परिपूर्ण करें, ऐसी प्रार्थना करता हूँ।’ उन्होंने दोनों ट्वीट संदेशों के साथ दो चित्र भी साझा किए हैं।